सांप एक ऐसा जीव है जिस से इंसानों के साथ साथ जानवर भी डरते हैं। आपने आज तक साँपों द्वारा कई जीवों को निगलने के वीडियो देखे होंगे लेकिन क्या आपने कभी किसी एक सांप को दूसरे को निगलते हुए देखा है? हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। ये नजारा इतना डरावना है कि जिसने भी देखा, वो दंग रह गया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप दूसरे सांप को निगल रहा है। उसका आधा हिस्सा बाहर की ओर लटका हुआ था। एक्सपर्ट कहते हैं कि सांपों में भी अपनी ही प्रजाति को खाने की प्रवृत्ति कई बार देखने को मिलती है। खासकर तब जब किसी बड़े सांप को खाने की कमी होती है या वो अपने इलाके पर कब्जा बनाए रखना चाहता हो, तो वो छोटे साँपों को अपना शिकार बना लेते हैं। प्रकृति के ये रहस्य और जंगल के खौफनाक दृश्य अक्सर लोगों को हैरान कर देते हैं।
— Wildlife Uncensored (@TheeDarkCircle) October 2, 2025
वायरल हो रहा वीडियो
इस खौफनाक वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @TheeDarkCircle नाम की आईडी से शेयर किया गया है। एक मिनट के इस वीडियो को अब तक 56 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है, वहीं लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
You may also like
Dhruv Jurel Celebration: ध्रुव जुरेल ने शतक ठोक किसे दी अनोखी सलामी? बंदूक की तरह उठाया बल्ला, जानें क्या है इस जश्न का मतलब
बेरोजगारी भत्ता योजना 2025: बिना नौकरी के हर महीने ₹2500, जानें आवेदन का आसान तरीका!
VIDEO: क्या पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति ज़िंटा ने किया WWE में डेब्यू? वायरल वीडियो की सच्चाई आई सामने
अपना घर आश्रम, बेदला में राधा कृष्ण मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न
Gold Price Today : हिला ग्लोबल मार्केट सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक बढ़ी